सूमो को ब्लास्ट से उड़ाया : बस्तर में नक्सलियों का कोहराम….कहीं सूमो उड़ाया, तो कहीं दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट…..सरपंच पति की भी अगवा कर हत्या कर दी

Update: 2020-12-01 03:43 GMT

बस्तर 1 दिसंबर 2020। पिछले कुछ दिनों से बस्तर में नक्सलियों की सक्रियता कुछ ज्यादा बढ़ गयी है। रविवार को सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के शहीद होने के बाद सोमवार से लेकर मंगलवार तक के बीच नक्सलियों ने छिटपुट कई वारदातों को अंजाम दिया। बीजापुर में जहां सिविलियंस पर हमला किया गया है, तो वहीं दंतेवाड़ा में सरपंत पति और बीजापुर में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी गयी। दरअसल बुधवार से नक्सलियों का PLGA सप्ताह शुरू हो रहा है। इससे ठीक पहले अचानकल से माओवादी घटनाओं में तेजी आ गयी।

बीजापुर के बासागुड़ा में नक्सलियों ने सिविलियंस पर हमला कर दिया। बासागुड़ा तरेम के बीच राजपेटा मार्ग पर नक्सलियों ने ब्लास्ट कर सूमो गाड़ी को उड़ा दिया। इस घटना में दो ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वहीं गंगालूर इलाके में दो ग्रामीणों की हत्या पुलिस मुखबिर के शक में कर दी गयी है। जानकारी के मुताबिक दोनों ग्रामीणों को घर से ले जाकर मौत के घाट उतारा गया।

वहीं दंतेवाड़ा के हंदवाड़ा ग्राम सरपंच के पति की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी। मृतक का नाम संतोष है। जानकारी के मुताबिक संतोष को उसके घर से देर रात नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। बाद में बेड़मा गांव में संतोष कश्यप का शव मिला है। आशंका है कि मुखबिर के शक में उसकी हत्या नक्सलियों ने की है।

Tags:    

Similar News