भाजपा नेत्री ने कोरोना संक्रमितों को फल वितरण और मास्क भेंट कर मनाया अपना विवाह वर्षगांठ

Update: 2021-05-19 01:30 GMT

धमतरी 19 मई 202. अधिकतर देखा जाता है कि लोग अपना विवाह वर्षगांठ किसी किसी होटल ,रेस्टोरेंट या फिर अपने घर में परिवार के साथ केक काटकर सेलिब्रेट करते है. लेकिन कोरोना काल के बीच पूर्व जिला पंचायत सभापति प्रेमलता नागवंशी भाजपा नेत्री ने अपने 28 वी विवाह वर्षगांठ के खास मौके पर. राष्ट्रीय गौरव ग्राम पंचायत बेलरगाँव पहुँचकर कोरोना गाइडलाइनका पालन करते हुए वहाँ के आइसोलेसन सेन्टर में मौजूद कोरोना संक्रमित लोगों के लिए फल वितरण किये और मास्क भी दिए..इस तरह नागवंशी ने अपने विवाह के 28 वी वर्षगांठ को बेहद ही खास बनाया. बोले कि अभी कोरोना महामारी का दौर चल रहा है और आज मेरे विवाह का एनीवर्सरी है. तो मैंने फैसला लिया कि प्रतिवर्ष हम घर पर परिवार के साथ या बाहर कहीं केक काटकर शादी का वर्षगांठ सेलिब्रेट करते है. इसलिए इस बार मैं अपने विवाह के 28 वी वर्षगांठ के मौके पर बेलरगाँव पहुँचकर वहां के आइसोलेसन सेंटर में रह रहे कोरोना संक्रमित लोगों के लिए फल वितरण किया और लोगों को मास्क भेंट कर कहा कि मेरा सौभाय है कि मुझे यह अवसर मिला. इन सब के साथ मैंने अपना खुशी का पल शेयर किया. इसलिए यह दिन मेरे लिए बेहद ही खास और यादगार बन गया. सभी जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटे और इस कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से हम सभी को जल्द ही मुक्ति मिले मैं ईश्वर से कामना करती हूं…इधर बेलर सरपंच उमेन्द्र दीवान ने कहा कि लोग विवाह वर्षगांठ या खुशी के पल को अधिकतर अपने घर में परिवार के साथ या बाहर कहीं मनाते है. लेकिन मैडम जी कोरोना महामारी के बीच हमारे गाँव पहुँचकर कोरोना संक्रमित लोगों को फल और लोगों को मास्क वितरण कर अपना विवाह वर्षगांठ मना रही है…..ऐसे शख्शियत बहुत कम देखने को मिलते है ऐसे जनप्रतिनिधियों का हम दिल से धन्यवाद कर उसका सम्मान करते है…..इस मौके पर सरपंच बेलर उमेन्द्र दीवान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नगरी हुमित लिमजा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बेलरगाँव कैलाश प्रजापति, दउआलाल देवांगन, अमरसिंग पटेल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी,जनपद सदस्य सुलोचना साहू, शेखर आडील,भुवन दास मानिकपुरी, मौर्यध्वज सेन, चित्रांश नागवंशी सहित लोग मौजूद रहे…..

पूर्व जिला पंचायत सदस्य और जनपद सभापति ने …..बेलरगाँव की व्यवस्था को सराहा..

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने शासन – प्रशासन से लेकर तमाम लोग पूरी व्यवस्था कर रहे है….. जिसका असर भी हुआ है और
प्रदेश सहित जिले में भी कोरोना के रफ्तार में कमी आई है और रिकवरी दर भी बढ़ा है….. बेलरगाँव में कोरोना का चैन तोड़ने जो प्रयास किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है…..

Tags:    

Similar News