शिवहर : पति को पास नहीं आने देती थी पत्नी… सोते पति पर पत्नी ने डाला 5 लीटर खौलता तेल, हालत गंभीर

Shivhar Crime : बिहार के शिवहर में एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के महज 10 दिन बाद ही अपने पति पर 5 लीटर खौलता हुआ तेल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. घर वालों के मुताबिक, पत्नी मुन्ना को अपने पास फटकने तक नहीं देती थी और उसे कमरे से बाहर निकाल दिया था. गंभीर रूप से झुलसा युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है, वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

Update: 2026-02-17 08:00 GMT

Sheohar Crime News : सुहागरात तो दूर पास बैठने तक से थी चिढ़, शादी के 10वें दिन पत्नी ने खौलता तेल पति पर उड़ेला...

Shivhar Crime : शिवहर : बिहार के शिवहर जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने शादी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. यहाँ एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के महज 10 दिन बाद ही अपने पति की जान लेने की कोशिश की. आरोपी पत्नी ने सोते समय अपने पति पर करीब 5 लीटर खौलता हुआ सरसों का तेल डाल दिया. फिलहाल, युवक मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

धूमधाम से हुई थी शादी 10 दिन में उजड़ गई खुशियां

पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बाघा गांव के रहने वाले मोहम्मद मुन्ना का निकाह 3 फरवरी 2026 को बड़े ही धूमधाम से हुआ था. घर में नई बहू के आने की खुशियां मनाई जा रही थीं. परिजनों के मुताबिक, निकाह के बाद से ही घर का माहौल बिगड़ने लगा था. दूल्हे के पिता मोहम्मद ददीज ने बताया कि बहू का व्यवहार शुरू से ही अजीब था. वह मुन्ना को अपने करीब नहीं आने देती थी और कमरे में सोने तक से मना कर देती थी.

कमरे से बाहर कर दिया था पति को

विवाद इतना बढ़ा कि चौठारी की रस्म के बाद ही दुल्हन ने मुन्ना को कमरे से बाहर निकाल दिया. घर में बढ़ते तनाव को देखते हुए लड़की के मायके वालों को भी बुलाया गया था.आपसी सुलह-समझौते की कोशिशें की गईं ताकि घर बस सके, लेकिन दुल्हन के मन में कुछ और ही खुराफात चल रहा था. 13 फरवरी की रात जब मुन्ना अपने कमरे में कंबल ओढ़कर सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने इस दर्दनाक काम को अंजाम दिया.

रसोई में खौलाया 5 लीटर तेल और सोए हुए पति पर उड़ेला

बताया जा रहा है कि आधी रात को आरोपी महिला रसोई में गई और करीब 5 लीटर सरसों का तेल चूल्हे पर चढ़ाकर उसे खौलाया. जब तेल पूरी तरह गर्म हो गया, तो वह चुपके से कमरे में गई और सोए हुए मुन्ना पर पूरा तेल उड़ेल दिया. तेल पड़ते ही मुन्ना दर्द से चीखने लगा. उसकी चीखें सुनकर जब घरवाले कमरे की ओर दौड़े, तो नजारा देखकर दंग रह गए. मुन्ना का पूरा शरीर बुरी तरह जल चुका था और वह तड़प रहा था.

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

परिजनों ने आनन-फानन में मुन्ना को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पिपराही थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस जानलेवा हमले के पीछे की असली वजह क्या थी. क्या यह महज आपसी विवाद था या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है.

यूपी के सुल्तानपुर से भी आया था ऐसा ही मामला 

यूपी के सुल्तानपुर में एक पत्नी ने अपने अवैध संबंध के चक्कर में रिश्तों का कत्ल कर दिया. मदनपुर पनिहार गांव में रहने वाली शिल्पी ने अपने प्रेमी दीपक के साथ मिलकर अपने ही पति अमित सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी. अमित ट्रक ड्राइवर था और महाशिवरात्रि की छुट्टी पर घर आया था. सोमवार तड़के जब अमित सो रहा था, तभी शिल्पी ने प्रेमी के साथ मिलकर धारदार हथियार से उनका गला रेत डाला. वारदात के बाद वह अपने तीन बच्चों को लेकर भाग निकली, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

करीब 13 साल पहले अमित और शिल्पी की शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं. अमित रोजी-रोटी के लिए बाहर ट्रक चलाता था, जबकि शिल्पी गांव में बच्चों के साथ रहती थी. इसी बीच उसका दीपक नाम के युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. जब अमित आया तो उनके बीच अनबन हुई और शिल्पी ने खौफनाक कदम उठा लिया. अमित के भाई ने मुंबई से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस ने हत्यारिन पत्नी को जेल भेज दिया है और फरार प्रेमी की तलाश कर रही हैं.

Tags:    

Similar News