बिहार मंत्रिमंडल विस्तार आज..भाजपा प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन बन रहे हैं मंत्री

Update: 2021-02-08 23:10 GMT

रायपुर,8 फ़रवरी 2021। बिहार मुख्यमंत्री नितिश कुमार आज कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं।इस विस्तार में छत्तीसगढ भाजपा संगठन के सह प्रभारी नितिन नबीन का नाम शामिल है, दोपहर बारह बजे राजभवन में जो इस विस्तार के बाद मंत्री मंडल में शामिल होंगे, उनमें नितिन नबीन का नाम शामिल है।
छत्तीसगढ भाजपा में डी पुरंदेश्वरी संगठन प्रभारी तो वही नितिन नबीन यह संगठन प्रभारी हैं, इन दोनों को छत्तीसगढ भाजपा के कायाकल्प की जवाबदेही सौंपी गई है। जो सियासत में रुचि रखते हैं उन्हे यह मुकम्मल पता होगा कि, दो साल से सोई भाजपा के भीतर अब दिखते करंट के पीछे इन्ही दो चेहरों की भुमिका है।
नितिन नबीन युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे है, बिहार की सियासत में नितिन नबीन की अपनी शैली और धमक है।

Tags:    

Similar News