UP News-इकरा बनी प्रीति: आकाश से रचाई शादी, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे... चर्चा में रही इनकी लव स्टोरी...

Update: 2023-09-09 15:48 GMT

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली इकरा बी की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही है। इकरा अब अपने प्रेमी से शादी करके हिंदू बन गई है। दोनों की शादी अगस्ता मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ कराया। शादी से पहले इकरा का शुद्धिकरण किया गया और फिर मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह करवाया गया।

दरअसल, रामपुर के टांडा निवासी आकाश की मुलाकात 2021 में इकरा से तब हुई थी। जब वो बाॅलीबाॅल खेलने के लिए सिरौली जाता था। इस दौरान सिरौली रामपुर जिले के स्वार टांडा क्षेत्र की रहने वाली इकरा से जान पहचान हुई थी। इकरा छत से आकाश को देखा करती थी। नजरों ही नजरों में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर भी दिया और फिर घंटो बातचीत करने लगे। चुकी दोनों का धर्म अलग अलग था, इसलिए दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। दोनों घर से परिजनों को बताए बीना फरार हो गए थे। इकरा नाबालिग भी थी।

इधर, इकरा के परिजनों ने आकाश के खिलाफ 2021 में सिरौली थाने में पाॅक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और आकाश को जेल भेजा गया। वहीं, इकरा अपने घर जाने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस ने इकरा को आर्यसमाज के अनाथालय में दो सालों तक रहने दिया।

आर्यसमाज अनाथालय से दो सालों बाद जब इकरा बालिग हो गई तो उसे रिहा कर दिया गया। इधर, जमानत पर छूटे आकाश को इकरा के रिहा होने की खबर मिलते ही उसने इकरा के साथ बरेली अगस्त मुनि के पंडित शंखधार के पास पहुंचे और शादी की इच्छा जताई।

पंडित ने हिंदू धर्म और वैदिक रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करा दी। शादी होने के बाद इकरा अब प्रीति हो गई है। इकरा ने इस शादी से खुद को खुश बताया है। साथ ही दोनों नए जीवन को लेकर काफी खुश भी है।

Full View


Tags:    

Similar News