सब इंजीनियर ने फाँसी लगा कर कर ली खुदकुशी... मुख्यालय पोस्टिंग से चल रहे थे तनाव में

Update: 2022-05-31 14:32 GMT
सब इंजीनियर ने फाँसी लगा कर कर ली खुदकुशी... मुख्यालय पोस्टिंग से चल रहे थे तनाव में
  • whatsapp icon

बालोद 31 मई 2022। बालोद में आरईएस के सब इंजीनियर ने घर मे फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर मे कोई नही था। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय अटैच होने से उपअभियंता तनाव में चल रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार आरईएस के सब इंजीनियर लोकेश वर्मा की पोस्टिंग डौंडी जनपद पंचायत में थी। वे डौंडी थाना क्षेत्र के सल्हाईटोला में स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। स्थानीय लोगो के अनुसार लोकेश को कुछ दिनों पहले डौंडी जनपद पंचायत से हटा कर जिला मुख्यालय बालोद में पदस्थ कर दिया गया था। जिससे वह तनाव में रहते थे। उनका परिवार कुछ दिनों पहले दुर्ग गया था। वे घर मे अकेले थे। जहां आज लोकेश ने फांसी लगा कर घर मे ही आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Tags:    

Similar News