double murder in Raipur: चाकू से गोदकर 2 की हत्या: बीती रात राजधानी में गैंगवार, दो गुटों में जमकर बवाल... एक की मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Update: 2023-01-16 18:12 GMT

Crime News

double murder in Raipurरायपुर। बीती रात गैंगवार में दो की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश राजधानी पुलिस कर रही है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी की है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात 9 बजे के आसपास शिवाजी नगर के युवकों का दो गुट आपस मे ही भीड़ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गोकुल साहू के गुट ने गोकुल डहरिया और उसके साथियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जितेंद्र डहरिया और गोकुल निषाद नाम के युवक के पेट और सीने में चाकू से कई हमले किए गए। एक की अस्पताल में तो दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। पुलिस ने हत्या के 24 घंटो के दौरान मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें गिरफ्तार आरोपी

01. देवेन्द्र बघेल उर्फ गोलू पिता शिव बघेल उम्र 20 साल निवासी गीता नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

02. आकाश ध्रुव पिता विजय ध्रुव उम्र 21 साल निवासी बाजार चौक गीता नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

03. राहुल साहू पिता सोमेश साहू उम्र 19 साल निवासी गंगानगर थाना खमतराई रायपुर।

04. रितिक दास मानिकपुरी पिता लक्ष्मण दास मानिकपुरी उम्र 21 साल निवासी धनलक्ष्मी नगर थाना खमतराई रायपुर।

05. तालेश्वर सिंह राजपूत पिता दुलार सिंह राजपूत उम्र 18 साल निवासी दर्री तालाब भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

Tags:    

Similar News