Raigarh News; पति को जिंदा जलाया: शराब पीकर रोज करता था मारपीट, परेशान पत्नी ने सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग...

Update: 2024-02-11 07:46 GMT

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोज की मारपीट और गाली गलौज से तंग पत्नी ने सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। महिला और मृतक ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल ये पूरा मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 9 फरवरी को इंदिरा नगर के एक बन रहे मकान के अंदर एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिली थी। मृतक की पहचान इंदिरा नगर निवासी राजू रजक 45 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि 15 साल पहले राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक 14 साल का पुत्र भी है। पति पत्नी का आये दिन विवाद होता रहता था। राजू पिछले 5 साल से पत्नी के साथ ग्राम सरबकोम्बो में रह रहा था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा के घर आया था। मृतक शराब का आदी था। 8 फरवरी को शराब शराब के नशे में पत्नी से विवाद भी किया था। रात में लड़ाई झगड़ा होने के बाद पति-पत्नी घर से निकल गए थे। दूसरे दिन 9 फरवरी की सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। थाना प्रभारी लैलूंगा ने संदेह के आधार पर महिला अनिमा एक्का (44 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। महिला ने पति की आग लगाकर हत्या करने की बात कबूल की।

रोज-रोज की मारपीट और विवाद से परेशान थी पत्नी

आरोपिया अनिमा एक्का ने बताया कि पति राजू एक्का शराब पीकर आये दिन झगड़ा मारपीट, गाली गलौच करता था। जिससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का प्लान बनाई। घटना वाले दिन दोपहर को खुद पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लायी और 8 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई। जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लैलूंगा पुलिस ने महिला को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 


Full View



Tags:    

Similar News