Opinion Poll: CG चुनावी सर्वे: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें, भूपेश के नेतृत्व पर भरोसा
Opinion Poll: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे सामने आया है। इसके अनुसार कांग्रेस सत्ता में वापसी करती दिख रही है।
Opinion Poll: नई दिल्ली। IANS-Polstrat Opinion Poll 2023 के अनुसार इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 62 सीटों के साथ जीत सकती है और भूपेश बघेल सत्ता में आ सकते हैं। यह सर्वेक्षण 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच 3,672 सैंपल साइज के बीच किया गया। वर्तमान में कांग्रेस के पास छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 में से 68 सीटें हैं।
सर्वे के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 27 सीटें प्राप्त कर सकती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल की रेटिंग बहुत ही मजबूत हैं और उन्हें 60 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सबसे पॉपुलर मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुना है। भाजपा के रमन सिंह को 34 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने वोट दिया। सर्वेक्षण में 50 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रदर्शन को अच्छा माना है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 प्रतिशत मतदान, जबकि भाजपा को 38 प्रतिशत मतदान मिल सकता है।