Monsoon in Chhattisgarh: बस्‍तर संभाग पार कर गया मानसून: रायपुर के करीब पहुंचते ही शुरू हुई झमाझम बारिश...

Monsoon in Chhattisgarh: करीब 12 दिन के इंतजार के बाद मानसून छत्‍तीसगढ़ में आगे बढ़ गया है। गुरुवार को मानसून बस्‍तर संभाग को पार करके रायपुर तक पहुंच गया है।

Update: 2024-06-20 13:44 GMT

Monsoon in Chhattisgarh: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करने के बाद से सुकमा और बीजापुर में ठहरा मानसून आज अचानक सक्रिय हो गया। मानसून ने अचानक इतनी रफ्तार पकड़ी कि वह कुछ ही घंटे में बस्‍तर की सीमा को पार करके रायपुर तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे बस्‍तर संभाग के साथ राजनांदगांव, धमतरी और बालोद सहित राज्‍य के कुछ और हिस्‍सों में सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटो में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है।

लालपुर (रायपुर) स्थित प्रदेश स्‍तरीय मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से आज शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार अलगे 24 घंटो में प्रदेश के कई स्‍थानों पर भारी से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि 21 जून को यहां बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बारिश भी हो सकती है।

तापमान में गिरावट का दौर जारी

मौसम के करवट बदलते ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 1.6 डिग्री अधिक है। बिलासपुर का 32, अंबिकापुर का 33.8 और जगदलपुर का 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी स्‍थानों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

Tags:    

Similar News