Dhan Kharidi: CG धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर: आज शाम तक सरकार जारी कर सकती है आदेश...

Dhan Kharidi:

Update: 2024-01-30 08:47 GMT

Dhan Kharidi: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आज शाम तक विष्णुदेव साय सरकार धान खरीदी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार राज्‍य सरकार धान खरीदी की मियाद बढ़ा सकती है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इस संबंध में आज ही शाम तक राज्‍य सरकार कोई आदेश जारी कर सकती है। बात दें कि पहले धान खरीदी की मियाद 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तय की गई थी, फिर से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया। एक बार फिर खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने की चर्चा है।

बता दें कि इस बार 26 लाख 85 हजार किसानों ने समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इसमें से 23 लाख 68 हजार से ज्‍यादा किसान अब तक धन बेच चुके हैं। राज्‍य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 29 जनवरी की स्थिति में 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। इस वर्ष धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्‍य 135 लाख टन है। अफसरों के अनुसार राज्‍य में प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है।


Full View

Tags:    

Similar News