CG Police Recruitment: CG पुलिस में भर्ती की अनुमति जारी: सूबेदार- एसआई कैडर में 341 नए पदों पर भर्ती को वित्‍त विभाग ने दी मंजूरी

CG Police Recruitment: छत्‍तीसगढ़ पुलिस में लंबे अर्से बाद सूबेदार और उप निरीक्षक कैडर में भर्ती की तैयारी है। वित्‍त विभाग ने भर्ती को मंजूरी दे दी है।

Update: 2024-09-12 06:39 GMT

CG Police Recruitment: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार- उप निरीक्षक कैडर में भर्ती की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जल्‍द ही प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी से भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। इस संबंध में वित्‍त विभाग ने पुलिस मुख्‍यालय को पत्र जारी कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

अफसरों ने बताया कि इस कैडर के कुल 341 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्‍त विभाग से मिली है। इसमें सूबेदार के 19, उप निरीक्षक के 278 पद शामिल है। इसके अलावा उप निरीक्षक (विशेष शाखा) 11 पद, प्‍लाटून कमांडर के 14 और उप निरीक्षक साइबर क्राइम के 9 पद सहित अन्‍य शामिल हैं।

यह मौजूदा भर्ती से अलग

पुलिस अफसरों ने बताया कि आज स्‍वीकृत 341 पद नए हैं। वर्तमान में चल रही करीब 960 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया से इसकी प्रक्रिया अलग चलेगी। पुलिस मुख्‍यालय इसके लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करेगा।


Tags:    

Similar News