CG News-''थानेदार साहब'' मैनें अपने पति की प्रेमिका को मार डाला... पति की बेवफाई से तंग पत्नी ने घर घुसकर प्रेमिका को चाकू से गोदा, हत्या कर खुद पहुंची थाने...

Update: 2022-11-18 14:22 GMT

दंतेवाड़ा। एक पत्नी ने पति की प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या की इस घटना के बाद आरोपी महिला खुद थाने पहुंची और वारदात की जानकारी थानेदार को दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बचेली निवासी सुक्को बाई भास्कर 46 वर्ष का पति देवा राम भास्कर का पिछले आठ माह से गांव की ही विधवा मीना मंडावी से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी सुक्को बाई को भी थी और इसी बात को लेकर पति से विवाद होता रहता था। महिला अपने पति को मृतिका से दूर रहने को कहती थी, लेकिन उसका पति बात नहीं मानकर महिला के यहां आना जाना जारी रखा हुआ था।

इस बात से आरोपी महिला काफी परेशान थी। शुक्रवार की सुबह मीना मंडावी जब अकेले घर पर थी, तभी सुक्को बाई चाकू लेकर उसके घर पहुंची और विवाद करने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया महिला ने मीना मंडावी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में गले और सिर में चोट लगने से मीना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी महिला हत्या को अंजाम देने के बाद खुद बचेली थाना पहुंची और इसकी जानकारी थानेदार को दी।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी महिला के पति से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News