CG-लूट करने आये आरोपियों ने चाकू से किया हमला, BSNL के रिटायर्ड अधिकारी के घर लूट नहीं सके तो बुजुर्ग दंपत्ति और पोती को चाकू मारा...

Update: 2023-02-16 05:22 GMT

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नर्मदा नगर में लुटेरों ने बीती रात नौ बजे घुसकर मारपीट की। रुपये नहीं मिलने पर लुटेरों ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, बीच-बचाव करने आई उनकी नातिन को भी चाकू मार दिया। हमले में घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नर्मदा नगर में रहने वाले राधेश्याम चौकसे(74) बीएसएनएल के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वे यहांं पर अपनी पत्नी सीता चौकसे(70) व नातिन विदूषी(16) के साथ रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य रायपुर में रहते हैं। बुधवार की रात नौ बजे के करीब तीनों मकान में थे। इसी बीच दो नकाबपोश उनके मकान में घुस गए। दोनों उन्हें चाकू दिखाते हुए स्र्पये और जेवर की मांग करते हुए धमकियां देने लगे। स्र्पये देने से मना करने पर नकाबपोश लुटेरों ने रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी से मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इसे देख 16 साल की विदूषी बीच-बचाव करने लगी। लूटेरों ने उसे भी चाकू से मार दिया। इधर लूटपाट का विरोध करने पर लुटेरों के हौसले पस्त हो गए। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। हमले में लहूलुहान दादा-दादी को देखकर विदूषी घबरा गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर सिविल लाइन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, विदूषी को मामूली चोटे आई है। पुलिस विदूषी से घटना के संबंध में जानकारी लेकर मामले की जांच में जुटी है।

आसपास में नहीं है सीसीटीवी कैमरे:-

घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और सिविल लाइन की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने लगी। इस दौरान पता चला कि आसपास कहीं पर भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इसके बाद पुलिस नेहरू नगर रोड और मुख्य मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटा रही है। वारदात के टाइमिंग से ऐसा प्रतीत हो रहा कि आरोपी बुजुर्ग दंपत्ति के परिवार और घर मे रहने वाले लोगो को अच्छे से जानते थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लूट का इरादा होना भी प्रतीत नही हो रहा,क्योकि घर घुसे नकाबपोश किसी भी समान को नही ले गए हैं। पुलिस आरोपियो की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News