Bilaspur News: पति और बच्चे को मारने की धमकी देकर विवाहिता से दो साल तक दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Update: 2023-01-19 08:51 GMT

बिलासपुर। पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने शादीशुदा महिला से दो सालों तक बलात्कार किया। लगातार हरकतों से तंग आकर महिला ने इसकी जानकारी अपने पति व परिजनों को दी। जिस पर एफआईआर कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी 2014 में तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। दोनो के बच्चें भी है इस दौरान पड़ोसी के घर उसका रिश्तेदार दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी 25 वर्षीय सागर भारती पिता कौशल भारती आता था। पड़ोसी के घर आने जाने के दौरान उनकी पहचान विवाहिता और उसके पति से भी हो गई। इस बीच एक दिन सागर भारती ने महिला को उसके घर मे अकेला पाकर जबरजस्ती करते हुए उसका रेप कर दिया। और घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार इसके बाद वह वर्ष 2020 से 2022 तक लगातार पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। युवक की प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। जिस पर उसके पति उसे लेकर तोरवा थाना पहुँचे। और घटना के संबंध में जानकारी देते हुए शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गाली गलौच, जान से मारने की धमकी व रेप की धारा के तहत एफआईआर कर उसे दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News