बॉक्साईट खनन हिंडाल्को माइंस इलाक़े में सशस्त्र समूह ने मचाया उत्पात.. ग्रामीणों की पिटाई.. और दो कर्मियों को अगवा करने की ख़बर .. बलरामपुर कप्तान बोले – “सूचना के अनुसार यह महुआडांड थाने का मामला.. हमारे यहाँ कोई रिपोर्ट नही आई”
बलरामपुर,29 नवंबर 2020। बॉक्साईट उत्खनन में लगी कंपनी हिंडाल्को के खदानों में देर रात सशस्त्र समूह के द्वारा जमकर उत्पात मचाए जाने की ख़बर है। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर ज़िले के झारखंड सरहद पर मौजुद सामरी ईलाके में संचालित बॉक्साईट खदान क्षेत्र में सशस्त्र समूह पहुँचा और ग्रामीणों की पिटाई के बाद दो सुरक्षा कर्मियों को अगवा कर ले गए हैं।
ग़ैर सरकारी सूत्रों के अनुसार सशस्त्र समूह देर रात करीब बारह से दो बजे के बीच जलजली गाँव पहुँचा था और ग्रामीणों से मारपीट के बाद सरईडांड के दो ग्रामीणों को पकड़ ले गए हैं। बताया गया है कि दोनों ग्रामीण सुरक्षा कर्मी के रुप में कार्य करते थे।
मामले को लेकर कप्तान रामकृष्ण साहू ने NPG को बताया –
“ऐसी अपुष्ट सूचना है कि, सरहद पर कुछ हुआ है, उत्पात का ईलाका झारखंड प्रदेश के महुआडांड थाना क्षेत्र का है.. हमारे पास किसी ग्रामीण अथवा किसी संस्थान द्वारा कोई लिखित शिकायत नही आई है”