बैंक छुट्टी: सितम्बर में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद… हो सकती है परेशानी, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Update: 2021-08-31 13:59 GMT

नईदिल्ली 1 सितम्बर 2021। अगस्त महीने की तरह सिंतबर में भी बैंक कर्मियों की कई दिन छुट्टी रहेगी। जिसकी वजह से सितंबर में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि हर महीने बैंक कर्मियों की छुट्टीयां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के हिसाब से तय होती हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया त्योहारों, जयंती जैसी महत्वपूर्ण तिथियों के हिसाब से छुट्टियां तैयार करता है। जिसमें क्षेत्र का भी ध्यान दिया जाता है।

आरबीआई ने छुट्टियों को तीन ब्रैकेट्स में रखा है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट होलिडे, बैंक अकाउंट क्लोजिंग की छुट्टियां होती है।

श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के कारण 8 सितंबर को गुवाहाटी में बैंक बंद रहेगा। गंगटोक में क्रमश: 9 सितंबर और 20 सितंबर को तीज (हरितालिका) और इंद्रजात्रा के कारण बैंक बंद रहेंगे। महीने की प्रमुख छुट्टी गणेश चतुर्थी है जो 10 सितंबर से शुरू हो रही है और अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे। पणजी में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन और अन्य स्थानों पर भी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह दूसरे शनिवार को पड़ता है। रांची में 17 सितंबर को कर्म पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे। श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर 21 सितंबर को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

जानिए- किन-किन तारीखों को बैंक रहेंगे बंद

  • 5 सितंबर 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
  • 8 सितंबर 2021: इस दिन श्रीमंत शंकरदेव तिथि होने के कारण कई बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 9 सितंबर 2021: तीज के हनीमून का त्योहार होने के कारण कई बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  • 10 सितंबर 2021: इस दिन गणेश चतुर्थी है. इस बड़े त्योहार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 11 सितंबर 2021: इस दिन दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
  • 12 सितंबर 2021: इस दिन रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
  • 17 सितंबर, 2021: विश्वकर्मा पूजा के कारण इस दिन बैंक का अवकाश रहेगा.
  • 19 सितंबर 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंक में अवकाश रहेगा.
  • 20 सितंबर 2021: इस दिन इंद्र जात्रा होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 21 सितंबर 2021: इस दिन नारायण गुरु समाधि दिवस होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 25 सितंबर 2021: इस दिन चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 26 सितंबर 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

इन दिनों जहां बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, वहीं मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग हमेशा की तरह चालू रहेगी।

 

Tags:    

Similar News