हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर: फिर बढ़ाई गई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक, अब इतने तारीख तक…

Update: 2021-03-23 10:52 GMT

नईदिल्ली 23 मार्च 2021. देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने भारत आने वाली और यहां से जाने वाली शेड्यूल वाणिज्यक अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन पर लगे प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2021 तक कर दिया है.

नागरिक उड्डयन महानिदेशक की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह प्रतिबंध उन अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाओं और उड़ानों पर लागू नहीं किया जाएगा, जो विशेष रूप से नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा अनुमोदित हैं. वहीं, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी होंगे और 30 अप्रैल 2021 तक लागू रहेंगे.

बता दें देश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 40,715 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 199 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है. इसके अलावा देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों को खत लिखकर सार्वजनिक जगहों पर कोरोना नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है.

Tags:    

Similar News