Kia India ने फरवरी 2026 में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक महीने में बेचीं 27610 गाड़ियां

Kia India Sales Record February 2026: Kia India ने फरवरी 2026 में शानदार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने एक महीने में 27610 गाड़ियां बेचकर फरवरी का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया। पिछले साल फरवरी 2025 के मुकाबले 10.3 फीसदी की ग्रोथ हुई है। Seltos और Sonet सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां रहीं।

Update: 2026-03-01 17:56 GMT

Image Source: kia.com/in

Kia India Sales Record February 2026: Kia India ने फरवरी 2026 में कमाल कर दिखाया है। कंपनी ने फरवरी में कुल 27,610 गाड़ियां बेची हैं जो कि फरवरी महीने का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते साल फरवरी 2025 में कंपनी ने 25,026 गाड़ियां बेची थीं। मतलब साफ है कि सालाना आधार पर 10.3 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

लगातार दूसरे महीने डबल डिजिट ग्रोथ

बता दें कि साल 2026 में यह लगातार दूसरा मौका है जब Kia ने डबल डिजिट वाली ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी 2026 में भी कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा था। ऑटो सेक्टर में जहां मारुति, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियां आपस में टक्कर ले रही हैं वहां Kia का यह प्रदर्शन काफी मायने रखता है।

Seltos और Sonet का बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान

Kia कंपनी की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान Seltos और Sonet का रहा। ये दोनों SUV भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। फैमिली कार की बात करें तो Carens Clavis ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Clavis EV को भी ग्राहकों ने हाथोंहाथ लिया। प्रीमियम MPV सेगमेंट में Carnival अभी भी अपनी जगह बनाए हुए है।

382 शहरों में फैला नेटवर्क

Kia India का नेटवर्क अब काफी बड़ा हो चुका है। कंपनी के 382 शहरों में 849 सेल्स और सर्विस सेंटर हैं। इसके अलावा 122 सर्टिफाइड पुरानी गाड़ियों के शोरूम भी चल रहे हैं। ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स ने भी ग्राहकों को खींचा है।

क्या बोले कंपनी के अधिकारी

Kia India के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग अतुल सूद ने बताया कि यह रिकॉर्ड बिक्री भारतीय ग्राहकों के भरोसे का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नई Seltos, Sonet और Clavis रेंज को लोगों ने खूब पसंद किया है। अतुल सूद ने आगे कहा कि कंपनी सिर्फ मार्केट के हिसाब से नहीं चल रही बल्कि खुद नए ट्रेंड बना रही है। इनोवेशन और प्रीमियम डिजाइन पर फोकस जारी रहेगा।

Kia कंपनी का आगे क्या है प्लान

Kia कंपनी ने साफ किया है कि 2026 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर खास ध्यान दिया जाएगा। EV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना Kia की प्राथमिकता है। देखना होगा कि आने वाले महीनों में कंपनी अपनी इस रफ्तार को बरकरार रख पाती है या नहीं।

Tags:    

Similar News