Jayka Automobiles: जयका ऑटोमोबाइल्स राष्ट्रीय स्तर पर FADA Awards 2024 for Dealership Excellence अवार्ड से सम्मानित...

Jayka Automobiles: जयका ऑटोमोबाइल्स राष्ट्रीय स्तर पर FADA Awards 2024 for Dealership Excellence अवार्ड से सम्मानित...

Update: 2024-06-18 11:42 GMT

Jayka Automobiles: रायपुर। टाटा मोटर्स कॉमर्शियल वाहनों की छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी डीलरशिप "जयका ऑटोमोबाइल्स एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड" के लिए वर्ष 2024 शानदार साबित हो रहा है। जयका ग्रुप जहां इस साल अपनी स्थापना के 70 वर्ष हर्षोल्लास से मना रहा है वही इस वर्ष जायका ग्रुप में अवॉर्ड पाने का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में 14 जून 2024 को मुंबई में FADA का " FADA Awards 2024 for Dealership Excellence" समारोह में जयका ऑटोमोबाइल्स एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल कैटिगरी में राष्ट्रीय स्तर पर "एक्सीलेंस अवॉर्ड" से निरंतर दूसरे वर्ष सम्मानित किया गया।

फाडा के अध्यक्ष मनीषराज सिंघानियाजी की उपस्थिति में जयका ऑटोमोबाइल्स के सुशील त्रिपाठी जी (सीनियर जी.एम. सेल्स) तथा शिवनाथ हुंडई के राहुल खरे जी (सीनियर जी.एम. सेल्स) ने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अरबाज़ खान के हाथ से ये अवार्ड प्राप्त किए।

जयका ग्रुप के प्रबंध निदेशक रोहित काले जी ने पुरस्कार के लिए जयका ग्रुप के सभी कर्मचारियों को बधाई दी एवं जयका ग्रुप से जुड़े सभी ग्राहकों एवं व्यक्तियों को धन्यवाद दिया जो 70 वर्षों से निरंतर उनके साथ हैं, तथा भविष्य में भी निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का विश्वास जताया।

Full View

Tags:    

Similar News