Ducati Desmo450 MX: भारत में आई डुकाटी की पहली ऑफ-रोड मोटोक्रॉस बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Ducati Desmo450 MX Launched in India: Ducati की नई Desmo450 MX भारत में लॉन्च हो गई है। यह बाइक 449.6cc इंजन, डेस्मोड्रोमिक वाल्व सिस्टम, मजबूत एल्युमीनियम फ्रेम, एडवांस ट्रैक्शन कंट्रोल और प्रोफेशनल सस्पेंशन के साथ आती है, जो इसे कठिन ऑफ-रोडिंग के लिए बेहद पावरफुल और स्टेबल बनाती है।

Update: 2026-03-16 17:41 GMT

Image Source: ducati.com/in | Edited By: NPG News

Ducati Desmo450 MX: इटालियन ब्रैंड Ducati ने भारतीय मार्केट में अपनी पहली मोटोक्रॉस बाइक Desmo450 MX लॉन्च की है। इस प्रीमियम ऑफ-रोड बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 17.23 लाख रुपये है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने भारत के प्रोफेशनल एडवेंचर और मोटोक्रॉस सेगमेंट में एंट्री कर ली है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और मार्च 2026 के आखिर तक डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। फिलहाल यह मोटोक्रॉस बाइक दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे की चुनिंदा डीलरशिप पर ही मिलेगी।

इंजन और परफॉरमेंस

Ducati Desmo450 MX में 449.6cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन कंपनी के सिग्नेचर 'डेस्मोड्रोमिक' वाल्व सिस्टम पर चलता है। कंपनी ने इसे इस तरह सेट किया है कि लो और मिड रेंज में टॉर्क ज्यादा मिले, ताकि खराब रास्तों पर राइडर की पकड़ बनी रहे। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर ही पिछले पहिये की स्लिप को कंट्रोल करता है।

चेसिस और सस्पेंशन सेटअप

बाइक में हल्के एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है, जिसे कम वेल्ड्स के साथ डिजाइन किया गया है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में शोआ USD फोर्क्स और रियर में पूरी तरह एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 260mm और रियर में 240mm का डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है। फ्रेम का खास स्ट्रक्चर बाइक को ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर स्थिर और फ्लेक्सिबल रखता है।

एक्सेसरीज और कस्टमाइजेशन

डुकाटी कंपनी इसके साथ 'डुकाटी परफॉर्मेंस' कैटलॉग भी दे रही है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अक्रापोविक टाइटेनियम एग्जॉस्ट, ब्रेम्बो रेसिंग ब्रेक कैलिपर्स और मशीन्ड व्हील हब्स जैसे पार्ट्स लगवा सकते हैं। यह बाइक खास तौर पर उन प्रोफेशनल राइडर्स के लिए है जो हार्डकोर ऑफ-रोडिंग पसंद करते हैं। फिलहाल यह भारत की सबसे एडवांस मोटोक्रॉस बाइक्स में से एक है।

Tags:    

Similar News