₹1.35 लाख में भारत में लॉन्च हुई 2025 Yamaha FZ-S FI, जानें इसके नए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

2025 Yamaha FZ-S FI Launched In India: Yamaha ने 2025 FZ-S FI बाइक भारत में ₹1.35 लाख में लॉन्च की है। इसमें नए रंग, शार्प लुक और इंडिकेटर डिज़ाइन मिला है, जबकि इंजन पहले जैसा ही है।

Update: 2025-04-10 04:44 GMT
₹1.35 लाख में भारत में लॉन्च हुई 2025 Yamaha FZ-S FI, जानें इसके नए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
  • whatsapp icon

2025 Yamaha FZ-S FI Launched In India: यामाहा ने भारत में अपनी लोकप्रिय बाइक FZ-S FI का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नए मॉडल में कंपनी ने कुछ छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके टर्न इंडिकेटर्स की जगह में किया गया है। अब ये इंडिकेटर्स हेडलाइट के पास न होकर फ्यूल टैंक के किनारों पर लगाए गए हैं। इस बदलाव से बाइक को एक नया और शार्प लुक मिलता है। आइए जानते है कि इस नए 2025 Yamaha FZ-S FI मॉडल में क्या खास है और यह पहले से कितनी अलग है।

आकर्षक डिज़ाइन और नए रंग

2025 Yamaha FZ-S FI का ओवरऑल डिज़ाइन पहले जैसा ही है। लेकिन नए इंडिकेटर्स और रंगों के कारण यह काफी नई दिखती है। साइबर ग्रीन और आइस फ्लूओ-वर्मिलियन रंग खासकर युवाओं को पसंद आ सकते हैं, जो बोल्ड और स्पोर्टी मोटरसाइकिलें पसंद करते हैं। बाइक का मस्कुलर बॉडी शेप अभी भी बरकरार है, जो इसकी पहचान है। इसके साथ ही Yamaha ने इस बाइक को चार नए रंगों में भी पेश किया है: मैट ब्लैक, आइस फ्लूओ-वर्मिलियन, मेटैलिक ग्रे और साइबर ग्रीन।

इंजन में कोई बदलाव नहीं

अगर इंजन की बात करें, तो 2025 FZ-S FI में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला ही 149cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 12 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। Yamaha ने इस बार इंजन और फीचर्स को पहले जैसा ही रखा है और सिर्फ स्टाइलिंग पर ध्यान दिया है।

कीमत और अन्य मॉडल

नई FZ-S FI की कीमत 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह पुराने मॉडल से थोड़ी ज्यादा है, जो कि कॉस्मेटिक बदलावों के कारण हो सकती है। Yamaha अब FZ सीरीज के छह अलग-अलग मॉडल पेश करती है, जिससे ग्राहकों को इस रेंज में ज्यादा विकल्प मिलते हैं। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये है और यह 1.45 लाख रुपये तक जाती है।

किसे पसंद आएगी यह बाइक?

नए रंगों और शार्प लुक के साथ, 2025 Yamaha FZ-S FI उन राइडर्स के लिए है जो एक स्टाइलिश और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं। यह बाइक उन लोगों को भी आकर्षित कर सकती है जो शहर में चलाने के लिए एक अच्छी और आरामदायक बाइक ढूंढ रहे हैं। Yamaha ने इस अपडेट के साथ FZ-S FI को और भी आकर्षक बनाने की कोशिश की है।


Tags:    

Similar News