पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह कल होंगे पंचतत्व में विलीन.. शोक में डूबे डॉ रमन बोले – “मैने परिवार का अभिभावक खोया”

Update: 2020-12-27 10:06 GMT

रायपुर,27 दिसंबर 2020। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका उपचार दिल्ली स्थित नीजि अस्पताल में हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इस आघात से स्वाभाविक रुप से विचलित हैं।
ट्विटर पर डॉ रमन सिंह ने लिखा है –

“मैंने परिवार का अभिभावक खोया..”

स्व. अशोक सिंह के निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल नेटवर्क ट्विटर पर संवेदनाओं के साथ संदेश लिखा है –

“आत्मा की शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ”

स्व. अशोक सिंह की पार्थिव देर को कल देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। स्व. अशोक सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया उनके पुत्र साहिल सिंह संपन्न करेंगे।

Tags:    

Similar News