अनुष्का शर्मा ने ये नाम रखा अपनी बेटी का, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

Update: 2021-02-01 02:03 GMT

मुम्बई 2 फरवरी 2021. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के नाम का ऐलान कर दिया है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का नाम बताया है। कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। विराट कोहली और अनुष्का जनवरी में माता-पिता बने थे। अपनी बेटी के जन्म के बाद विराट अब वापस टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं। भारत को अब घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट और अपनी बेटी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को ‘वामिका’ के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।”

 

Tags:    

Similar News