कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी प्रकार के आयोजन प्रतिबंधित…..सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश
रायपुर, 20 मार्च 2020। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आयोजनों को प्रतिबंधित किया गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर और सभी पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर 31 मार्च 2020 तक सभी प्रकार के निजी, अर्द्धशासकीय तथा शासकीय आयोजन प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं।