एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप बोले “बच्चे जा सकेंगे स्कुल.. पर टीका लगने के बाद.. “

Update: 2021-06-27 10:42 GMT

नई दिल्ली,27 जून 2021।कोरोना काल में अगर किसी मसले ने सबसे ज़्यादा परेशान किया है,वह है बच्चों की पढ़ाई। दो शैक्षणिक सत्र लगातार गुजर चुके हैं जबकि स्कुलों में बच्चों की किलकारी नही गुंज रही है।लेकिन अब ये वीरानापन ज़्यादा दिन नहीं रहेगा। एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया की मानें तो फाईजर और कोवेक्सीन के टीकों को लेकर प्रयोग अंतिम चरण में है, और दो से अठारह साल वर्ग के बच्चों को जल्द ही टीका लगाने की स्थिति आ जाएगी।
डॉ रणदीप गुलेरिया ने स्पष्ट किया है कि जब तक बच्चों को वैक्सीन नहीं लग जाती तब तक स्कुल और बच्चों के बीच दूरियाँ ही बेहतर हैं और जैसे ही वैक्सीन लगेगी बच्चों की उपस्थिति स्कुल में हो जाएगी।
विदित हो कि कोवेक्सिन फ़ायजर और जायडस के वैक्सीन को बच्चों को देने के लिए परीक्षण अंतिम स्तर पर चल रहे हैं।बच्चों को लेकर कोरोना के भयावह लक्षण वृहद रुप से नहीं मिले हैं लेकिन कोरोना वायरस जिस तरह म्यूटेंट बदलता है उसे देखते हुए आशंका जताई गई है कि नई लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है।

Similar News