सास से विवाद के बाद बहू ने खुद को लगाई आग, हुई मौत…पुलिस जांच में जुटी…

Update: 2021-06-16 12:39 GMT

धमतरी 16 जून 2021। सास से विवाद के बाद बहू ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात 8 बजे की है। मृतिका का नाम संतोषी बाई चतुर्वेदी (38 वर्ष) था। मृतिका अपने घर पर अपने पति डेविड चतुर्वेदी, तीन बच्चे और सास के साथ रहती थी।

आज रात मृतिका महिला का अपनी सास के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतिका की सास के सिर पर चोट आई थी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इस दौरान घर में महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।बताया जा रहा है कि, जिस वक्त घटना हुुुई उस बड़ा मृतिका का बेटा घर पर ही था। हालांकि बेटे के रहने के बाद भी महिला ने अपने आप को आग के हवाले क्यों किया। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीँ इस मामले में नगरी SDOP नीतीश ठाकुर ने बताया कि, महिला की जलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और और आग को बुझाने की कोशिश की पर महिला की मौत चुकी थी।

Tags:    

Similar News