एक्ट्रेस गिरफ्तार : VIRAL वीडियो के बाद एक्ट्रेस को किया गया गिरफ्तार…. सोशल मीडिया पर कही थी आपत्तिजनक बातें

Update: 2021-08-10 03:59 GMT

बैंग्लोर 10 अगस्त 2021। अभिनेत्री और मशहूर मॉडल मीरा मिथुन इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही हैं। उनके खिलाफ तमिलनाडु पुलिस की साइबर विंग में मामला दर्ज हुआ है। मीरा मिथुन पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो में दलित समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद मीरा मिथुन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।उन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और अनुसूचित जातियों से आने वाए लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का इल्ज़ाम है. ‘बिग बॉस’ के तमिल संस्करण के सीज़न 3 का हिस्सा रह चुकीं मीरा ने हाल में एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा था कि दलित फ़िल्मकर्मियों को अलग निकाल देना चाहिए. 7 अगस्त को अपलोड हुए इस वीडियो में मीरा कहती हुई दिख रहीं हैं,

“दलित समाज के लोग मुसीबतों में पड़ते हैं क्यूंकि ज्यादातर वो अवैध गतिविधियों और क्राइम में लिप्त रहते हैं. कोई भी बिना वजह किसी के बारे में गलत नहीं बोलता.”

सिर्फ इतना ही नहीं मीरा ने फ़िल्म इंडस्ट्री में होने वाले सारे गलत कार्यों के लिए अनुसूचित जातियों के डायरेक्टर्स और लोगों को ज़िम्मेदार बता दिया. बोलीं,

“मुझे लगता है अब समय आ गया है जब सभी दलित जनों, निर्देशकों को इंडस्ट्री से बाहर निकाल देना चाहिए.”

इन फिल्मों में किया है काम
बता दें कि मीरा मिथुन (Meera Mithun) रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस तमिल’ (Bigg Boss Tamil) का हिस्सा रह चुकी हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो मीरा Agni Siragugal, 8 Thottakkal और Graghanam जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. बात करें हिंदी टीवी शोज की तो हाल ही में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के हिंदी वर्जन का 15वां सीजन शुरू कर दिया गया है.जानकारी के मुताबिक उन पर सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो पोस्ट करने का आरोप है जिसमें उन्होंने SC (अनुसूचित जातियों) को अपशब्द कहने का आरोप है. समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये Viduthalai Chiruthagai Katchi द्वारा एक FIR दर्ज कराई गई थी जिसके बाद ये गिरफ्तारी हुई है.

Tags:    

Similar News