एक्टर विद्युत जामवाल ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई , ‘कमांडो स्टाइल’ में था प्रपोजल
मुंबई 13 सितम्बर 2021I बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) ने सगाई कर ली है. एक्टर ने सोमवार को नंदिता के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर कर सगाई की खबरों को कंफर्म किया. विद्युत ने नंदिता के साथ दो तस्वीरें शेयर की है. पहली तसवीर में वो एक दीवार पर चढ़ते हुए, हार्नेस से बंधे हुए और एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं.
वहीं दूसरी तसवीर में नंदिता और विद्युत ताजमहल के सामने एकदूजे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या यह कमांडो तरीके से हुआ. 01/09/21.” सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई देते नजर आ रहे हैं.
नंदिता ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “उसे अब और लटकाए नहीं रख सकी… कहा हां !!1-9-21.” उन्होंने एक तीसरी तसवीर भी शेयर की है जिसमें ये कपल एक पूल के बगल में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि, विद्युत और नंदिता 1 सितंबर को आगरा में थे, तभी उनकी कुछ तसवीरें सामने आई थी और कयास लगाये जाने लगे कि दोनों ने सगाई कर ली है. एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी कपल को बधाई देते हुए एक फोटो को रीपोस्ट किया था