राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति, DND पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Update: 2020-10-03 05:54 GMT

नयी दिल्ली 3 अक्टूबर 2020। हाथरस कांड को लेकर सियासत उफान पर है. दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले. डीएनडी पहुंचे राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थीं. राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कुल 5 लोगों को प्रशासन ने हाथरस जाने की अनुमति दे दी है।

इससे पहले डीएनडी पर सैंकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने समझाया कि पुलिस ने उन्हें हाथरस जाने की अनुमति दे दी है और अब आप हमें आगे आने दें और पुलिस के साथ सहयोग करें. राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पीएल पुनिया, गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी को भी आगे जाने दें. लेकिन कार्यकर्ता नहीं हटे तो डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जमीन पर पड़े कार्यकर्ता को उठाने के लिए गईं. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका जी को भी लाठी मारी है.

राहुल गाधी और प्रियंका गांधी गाड़ी से बाहर है और चोटिल पूर्व सांसद को देखा. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो यहां से नहीं जाएंगे. थोड़ी देर के हंगामे के बाद अब राहुल और प्रियंका डीएनडी से आगे निकल गए हैं. लेकिन डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा अभी भी लगा हुआ है.

प्रमोद तिवारी का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को हाथरस जाने की इजाजत मिलने को राहुल गांधी बड़ी जीत बताया. उन्होंने बीजेपी द्वारा इसे फोटो खिंचवाने का मौका करार देने पर हमला करते हुए कहा कि जब स्मृति ईरानी चूड़ियां भिजवा रहीं थी तो क्या वो भी फोटो खिंचवाने के लिए भेज रही थी.

Tags:    

Similar News