गलती से शख्स के खाते में आए 5.5 लाख रुपए, बोला- ‘पीएम मोदी ने भेजे पैसे’, नहीं नहीं लौटाऊंगा… जानें फिर क्या हुआ?
नईदिल्ली 15 सितम्बर 2021. बिहार के खगड़िया से एक दिलचस्प घटना सामने आई है। यहां एक शख्स के खाते में गलती से 5.50 लाख रुपए आ गए। शख्स ने इसे मोदी सरकार से मिली सहायता समझकर खर्च भी कर दिया। जब बैंक अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उन्होंने शख्स से पैसे लौटाने को कहा। लेकिन शख्स ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। बैंक अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के खगड़िया जिले से ये सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के रहने वाले रंजीत दास के अकाउंट में ग्रामीण बैंक ने गलती से 5.5 लाख रुपए भेज दिए थे। इस मामले को लेकर बैंक की ओर से रंजीत दास को कई बार नोटिस भी भेजा गया। लेकिन, उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। रंजीद दास का कहना है कि उन्होंने पैसे खर्च कर दिए और अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। हैरानी की बात ये है कि उनका कहना है कि ये पैसे उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भेजे थे।
रंजीद दास ने दावा किया है कि मुझे ये पैसे इस साल मार्च महीने में मिले थे। मैं बहुत खुश था। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि ये पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपए जमा करने का वादा किया था यह इसकी पहली किस्त हो सकती है। लिहाजा, मैंने सारे पैसे खर्च कर दिए और अब मेरे पास कुछ भी नहीं बचे हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर बैंक अब किस तरह की कार्रवाई करेगी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली। लेकिन, मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।