40 ट्रेने रद्द: कोरोना संकट के बीच 40 ट्रेनें रद्द, इस वजह से रेलवे ने लिया फैसला…. देखिए रद्द ट्रेनों की पूरी सूची….
नईदिल्ली 26 अप्रैल 2021. देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के चलते हालात बेहद खराब हो गए हैं। ऐसे में रेलवे द्वारा संचालित की जा रही ट्रेनों की संख्या में भी कटौती की जा रही है। वहीं यात्रियों की संख्या कम होने के चलते अब ट्रेनों को रद्द करने का भी फैसला किया गया है। कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों एवं कम यात्री भार के कारण 40 रेलसेवाऐं अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं।