5 IAS अफसरों के ट्रांसफर : राज्य सरकार ने 5 आईएएस अफसरों के किये तबादले…. चंद्रकांत रायगढ़ के सहायक कलेक्टर बने….देवेश को बलौदाबाजार SDM का जिम्मा … देखिये आदेश

Update: 2020-09-16 06:06 GMT

रायपुर 16 सितंबर 2020। राज्य सरकार ने चार IAS अफसरों का नया पोस्टिंग आदेश जारी किया है। 2017 बैच के IAS चंद्रकांत वर्मा को सारंगढ़ SDM से रायगढ़ का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। वहीं 2018 बैच के देवेश कुमार ध्रुव को बिलासपुर के सहायक कलेक्टर से बलौदाबाजार-भाटापारा का SDM बनाया गया है।

आदेश देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वहीं 2018 बैच के ही अभिषेक शर्मा सरगुजा के सहायक कलेक्टर से SDM कटघोरा, कोरबा बनाया गया है। जबकि उसी बैच के अविनाश मिश्रा को बस्तर सहायक कलेक्टर से दंतेवाड़ा का SDM और संबित मिश्रा को सहायक कलेक्टर रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ बनाया गया है।

Tags:    

Similar News