251 मौतें। ब्रेकिंग: थम नहीं रही मौत और मरीज की रफ्तार… बिलासपुर, जांजगीर और रायगढ़ में कोरोना की तेज रफ्तार…..रायपुर-दुर्ग में मरीज घटे…..इन जिलों में मौत का तांडव जारी….
रायपुर 29 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोन की रफ़्तार कम नहीं हो रही है। प्रदेश में आज भी आज भी 16 हज़ार के करीब रहा है। आज प्रदेश में 15804 नये मरीज मिले हैं। 15003 मरीज कोरोन के खिलाफ जंग जीते भी है। छत्तीसगढ़ में आज एक्टिव केस 1 लाख 17 हज़ार से ज्यादा रहे हैं। वहीं 251 लोगों की मौत हुई है।
रायपुर में आज 1414 नये मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 1496 नए केस आये हैं। बिलासपुर में 1337, रायगढ़ में 1196, कोरबा में 1043, जांजगीर में 1043 नए मरीज मिले हैं।
रायपुर में 48, बिलासपुर में 37 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में 13, गरियाबंद में 11, धमतरी में 10 और बालोद में 9 मौत हुई है।