काबुल एयरपोर्ट धमाके में 13 की मौत: गेट पर हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया, एक के बाद एक दो धमाके…. 13 लोगों के मारे जाने की खबर

Update: 2021-08-26 09:19 GMT

काबुल 26 अगस्त 2021. अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन ने आज हमले की जो आशंका जताई थी वही हुआ है, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार काबुल एयरपोर्ट पर विस्फोट हुआ है। एयरपोर्ट के Abbey गेट पर धमाका हुआ है। काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाका हुआ, उसमें 13 लोगों की मौत की खबर आ रही है। एयरपोर्ट के पास बने बरून होटल के नजदीक पहला धमाका हुआ, जहां पर ब्रिटेन के सैनिक ठहरे हुए थे। दूसरा धमाका भी एयरपोर्ट के नजदीक ही हुआ है। पहले ब्लास्ट के बाद फ्रांस ने दूसरे धमाके को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिसके कुछ देर बाद फिर से धमाका हुआ। काबुल एयरपोर्ट और उसके आस-पास के इलाकों में धमाके की वजह से अफरा-तफरी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि कुल दो हमलावर थे। एक ने खुद को बम से उड़ा लिया दूसरे ने फायरिंग की। इस ब्लास्ट में तीन अमेरिकी सैनिकों के जख्मी होने की खबर है। इस घटना के बारे में राष्ट्रपति जो बाइडन को भी पेंटागन ने ब्रीफिंग दी है। इस बीच समाचार एजेंसी एपी ने बताया है कि घटना के वक्त एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में अफगान नागरिक मौजूद थे। ऐसे में हताहतों की संख्या काफी बढ़ सकती है।

बता दें कि ब्रिटिश सरकार ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकवादियों द्वारा अफगानिस्तान में काबुल हवाई अड्डे पर जमा लोगों को निशाना बनाकर हमला किए जाने की बहुत विश्वसनीय खुफिया रिपोर्ट है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस हफ्ते के शुरू में अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो बलों के 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ने की समयसीमा को बढ़ाने से इनकार करने वाले फैसले की जब घोषणा की थी तब उन्होंने भी अफगानिस्तान में आईएसआईएस से संबद्ध आईएसाईएस-के द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई थी।

Tags:    

Similar News