Aaj Ka Mausam 08 April 2025: उत्तर भारत में गर्मी का कहर! तापमान 42 डिग्री के पार! IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट
Aaj Ka Mausam 08 April 2025: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल के पहले हफ्ते से ही भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आठ अप्रैल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

Aaj Ka Mausam 08 April 2025: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल के पहले हफ्ते से ही भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आठ अप्रैल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है तो दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश के आसार हैं। IMD ने कुछ राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। तो चलिए जानते हैं कि आठ अप्रैल को आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
दिल्ली में आज का मौसम
शुरुआत करते हैं देश की राजधानी दिल्ली से तो यहां 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के वेदर फोरकास्ट के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में दिन के समय हिट वेव चलेगी। इसके अलावा राजधानी में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केरला में आज का मौसम
केरल में 8 अप्रैल को हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के हिसाब से केरल में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली कड़कने की आशंका जारी की गई है।
झारखण्ड में आज का मौसम
झारखंड में 8 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सलेगी। झारखंड की राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट की बात करें, तो झारखंड में भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक में आज का मौसम
कर्नाटक में 8 अप्रैल को भी मौसम सामान्य रहने की आशंका है। 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, राज्य से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की की आशंका है। इसके अलावा राज्य में कोई भी चेतावनी नहीं जारी की गई है।
तमिलनाडुमें आज का मौसम
तमिलनाडु में 8 अप्रैल को बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हांलाकि राज्य में बारिश नहीं होगी । इसके अलवा राज्य में किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आंध्र में आज का मौसम
आंध्र प्रदेश में भी 8 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के मुताबिक, राज्य में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कोई भी चेतावनी जारी नहीं किया है।
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में 8 अप्रैल को पारा थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे गर्मी भी बढ़ेगी। राज्य में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, यूपी का आसमान साफ ही रहेगा, लेकिन तापमान बढ़ने से तपिश जरूर बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में 8 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, ज्यादातर आसमान साफ रहेगा और पूरे राज्य में हिट वेव चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र में आज का मौसम
महाराष्ट्र में 8 अप्रैल को भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने उमस वाली गर्मी की चेतावनी दी है।
गुजरात में आज का मौसम
गुजरात में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD का फोरकास्ट है कि आसमान यहां साफ रहेगा।हांलाकि यहां मौसम विभाग की ओर से कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
पंजाब में आज का मौसम
पंजाब में 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के फोरकास्ट के मुताबिक, इस दिन पंजाब के ऊपर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
MP में आज का मौसम
मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट के अनुसार, MP का ज्यादातर आसमान साफ ही रहेगा।
बिहार में आज का मौसम
बिहार में 8 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अब बात करते हैं पहाड़ी इलाकों की, तो यहां ज्यादातर मौसम साफ ही रहेगा।
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम
जम्मू कश्मीर में 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, सुबह में ज्यादातर आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम
हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, यहां ज्यादातर आसमान साफ ही रहेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड की बात करें, तो 8 अप्रैल को यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आसमान ज्यादातर साफ ही रहेगा। हांलाकि उत्तरखंड के कुछ इलाकों जैसे हरिद्वार और रिषिकेश इलाकों में बारिश की आशंका जताई गई है।