ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में आपने देखा अभिरा IVF करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाती है. हालांकि अभिरा की IVF कामयाब नहीं हो पाती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, IVF फेल होते ही अभिरा का दिमाग खराब हो जाएगा. अभिरा अरमान से लिपटकर खूब रोने वाली है.
अभिरा दावा करेगी कि वो हार नहीं मानेगी. IVF फेल होने के बाद अभिरा अपने घर जाएगी. यहां पर रोहित को पूरी बात का पत चलेगा. रोहित अरमान से बात करेगा.
रोहित दावा करेगा कि माता पिता बनने में वो अरमान और अभिरा की मदद करेगा. इस दौरान वो रूही से भी बात करेगा.
रोहित के कहने पर रूही अभिरा के बच्चे को जन्म देने के लिए राजी हो जाएगी. इस दौरान रूही खुलासा करेगी कि वो अभिरा की मदद क्यों कर रही है.
रूही दावा करेगी कि उसने अतीत में अभिरा और अरमान के साथ बहुत गलत किया है. अपनी गलती को सुधारने के लिए वो अभिरा की मदद करने का फैसला करेगी.
अभिरा और रूही परिवार के लोगों से छिपकर सेरोगेसी के लिए जाएंगी. इस दौरान संजय को अरमान के प्लॉन की भनक लग जाएगी.
जल्द ही संजय ही रोहित और अरमान की चालाकी पकड़ लेगा. सच सामने आते ही संजय कावेरी को सब कुछ बता देगा.
संजय का गेम उस समय बुरी तरह फेल हो जाएगा जब कावेरी भी अभिरा को सपोर्ट करना शुरू कर देगी.
कावेरी को ये नहीं पता चलेगा कि रूही प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए ऐसा कर रही है.
Explore