तनाव हर कहीं-हर किसी को है। पर उस तनाव से बाहर आने के तरीके भी है। मन का बोझ कम करने के लिए गहरी सांस लें। स्टडी बताती हैं कि सिर्फ पांच बार गहरी सांस लेने से मेंटल प्रैशर कम होने लगता है।
टहलने या गाड़ी से घूमने निकलें। प्रकृति की गोद में सुकून मिलेगा। मेंटल प्रैशर कम होगा।
सेल्फ केयर में समय बिताएं। फेस पैक लगाएं या नई हेयर स्टाइल ट्राई करें। खुद में आए बदलाव से मन खुश और मेंटल प्रैशर कम होगा।
दोस्त के घर जाएं। बातें निकलेंगी, मूड बदलेगा। मेंटल प्रैशर कम होगा।
अगर घर के आसपास गार्डन है तो वहां जाएं। बच्चे बनकर झूला झूलें। हंसी ज़रूर आएगी। मेंटल प्रैशर कम होगा।
संगीत सुनें। मनपसन्द गाने बुझे दिल को खुश कर देंगे। मेंटल प्रैशर कम होगा।
एक छोटी झपकी लें। इससे भी फ्रेशनेस आती है। मेंटल प्रैशर कम होता है।
अपनी मनपसंद चीज़ ऑर्डर करें और खाएं। फेवरेट चीज़ खाने से भी मेंटल प्रैशर कम होता है।
एक्सरसाइज़ करें। फिज़िकल एक्टिविटी में डूबकर आपका स्ट्रैस छूमंतर हो जाएगा। मेंटल प्रैशर कम होगा।
ध्यान करें। इससे नकारात्मक भावनाओं में कमी आती है और मेंटल प्रैशर भी कम होता है।