सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत विद्या से होगी जो अरमान के हाथों में पूजा का कलावा बांधना चाहेगी लेकिन पहले से ही शिवानी ने ऐसा किया होता है।
कावेरी विद्या और अरमान को अलग करना चाहेगी ताकि उसकी बहु माफी ना मांग सके।
ये देख अभिरा कावेरी का रास्ता रोक उसके घमंड पर पैर रख देगी। चुप रहने के बजाए उल्टा कावेरी अभिरा को सुनी गोद का ताना देगी।
कावेरी कहेगी कि 'खुद की कोख तो बढ़ नहीं पाई और हमें मां-बेटे के रिश्ते का ज्ञान दे रही है।'
ये सुन अभिरा के पैर लड़खड़ा जाते हैं लेकिन शिवानी आकार उसे संभाल लेगी।
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा यही खत्म नहीं होगा अरमान अपनी पत्नी अभिरा का सपोर्ट करते हुए कावेरी का मुंह बंद करा देगा।
उनके वहाँ से जाते ही विद्या कावेरी को घमंडी बताते हुए कहेगी कि 'उसकी वजह से आज वो अरमान से माफी नहीं मांग पाई।
वो कावेरी जैसी कभी सास और मां ना बन पाएगी और ना बनना चाहती है।' आगे गोएनका और पोद्दार परिवार के कुछ सदस्य अरमान अभिरा के घर आते हैं।
दक्ष को रोता हुआ देख अभिरा का मन पसीज जाता है। वहीं सब मिलकर एक साथ खाना बनाएंगे और क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंगे।
Explore