आज टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान एक खिलौने के दुकान पर होते हैं.

दोनों वहां पर खिलौने पसंद करते होते हैं, तभी विद्या उन्हें देख लेती है. विद्या को लगता है कि अभिरा मां बनने वाली है.
पोद्दार हाउस में कावेरी, रूही को एक हीरे की रिंग देती है. तभी विद्या आकर घरवालों को बताती है कि अभिरा भी मां बनने वाली है.
सब खुश हो जाते हैं और अरमान के घर जाने का फैसला करते हैं. दूसरी तरफ संजय, रोहित के ऑफिस में जाता है.
वह रोहित के लैपटॉप में देखता है कि अस्पताल के कुछ पेपर्स है, जिसपर सरोगेसी के बारे में जिक्र किया गया है.
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गणगौर उत्सव के दौरान एक विस्फोट होता है,
जिसमें रोहित, अरमान, शिवानी गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाता है.
विद्या अपने दोनों बेटों रोहित और अरमान को ऐसे देखकर फूट-फूटकर रोने लगती है.
अभिरा उसे संभालती है. ये सीन काफी इमोशनल होने वाला है. अभिरा भी अपने पति को इस हाल में देखकर फूट-फूटकर रोती है.