लाजवर्द मणि गहरे नीले रंग की होती है।इंग्लिश में इसे लेपिज लाजुली (lapis lazuli) कहा जाता है।

लाजवर्द मणि यह रंग में गहरा नीला होता है और ऊपर गोल्डन लाइनों के निशान होते हैं.
लाजवर्द मणि से भी नीलम की तरह के ही फायदे पाए जा सकते हैं. लाजवर्त धारण करने से और भी कई फायदे हैं तो चलिए जानते हैं
लाजवर्द मणि क्रूर ग्रहों शनि, राहु और केतु की पीड़ा को दूर करने के लिए धारण की जाती है। ये तीनों ग्रह दूषित हों, पीड़ा दे रहे हों तो इसे धारण करने से बहुत लाभ होता है।
लाजवर्त मणि को धारण करने से बल, बुद्धि और यश तीनों में बढ़ोतरी होती है। यह धन आगमन के मार्ग खोलती है।
यह व्यापार में नुकसान, धन हानि से बचाव और उबरने में मदद करती है। लाजवर्त मणि पहनने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
अगर आप बार-बार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहें हों तो आपको लाजवर्त मणि धारण करने से लाभ होगा।
लाजवर्त मणि माला बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी मदद करती है।
यह दिमाग को तेज करती है और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाती है।
लाजवर्त मणि मानसिक अस्थिरता को ठीक करती है। डिप्रेशन और एंग्जायटी को दूर करती है। साथ ही यह दिमाग को शांत रखती है।