Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 October 2023: अभिमन्यु या बच्चा किसे चुनेगी अक्षरा, फेरों से पहले शो में होगा ये जबरदस्त हंगामा
अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का दिन है। मंजरी और शैफाली मिलकर दूल्हे अभिमन्यु को तैयार करती हैं, जबकि आरोही अक्षरा को तैयार करती है।
दोनों ही सुर्ख सफेद जोड़े में बेहद प्यारे लगते हैं। इसी बीच अक्षरा को चक्कर आते हैं लेकिन आरोही उसे संभाल लेती है और डांटती हैं।
अक्षरा को कल से ही आरोही की हरकतें अजीब लगती हैं और वो उसे पूछती भी है लेकिन आरोही जवाब नहीं देती है। दूसरी तरफ अभिमन्यु की बारात आ चुकी है और सब लोग बारात में खूब डांस करते हैं।
अक्षरा अपनी बारात को छिपकर देखती है और अभिमन्यु की नजरें अक्षरा को ढूंढ रही हैं।
अक्षरा आखिरी बार अभिनव की तस्वीर से बात करती है और कहती है कि आज से नई जिंदगी की शुरुआत हो रही है और सभी लोग बहुत खुश हैं…मैं अभिमन्यु की तरह प्यार करना नहीं जानती हूं लेकिन पूरी ईमानदारी से रिश्ते को निभाने की कोशिश करूंगी।
जिसके बाद अभिमन्यु का स्वागत ससुराल में नाक खींच कर होता है। शादी की रस्में शुरू होती है।
अक्षरा अभिमन्यु को माला पहनाती है और अभिमन्यु अक्षरा को। सभी लोग दोनों की बलाएं उतारते हैं।
बीच में अक्षरा की तबीयत खराब होती है लेकिन अभिमन्यु संभाल लेता है लेकिन जैसे ही दोनों फेरे लेने के लिए खड़े होते हैं तो अक्षरा बेहोश हो जाती है। अब अभिमन्यु खुद अक्षरा की जांच करता है।