Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 Feb 2026: अरमान पौद्दार का टूटेगा घमंड, दूर होगी मायरा, इस बड़े जाल में फंसी अभिरा
आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि मुक्ति का दोस्त आकर अभिरा की डायरी की फोटो क्लिक कर लेता है.
दूसरी तरफ अरमाना घर पहुंचता है और वो विद्या को मायरा के नए स्कूल और हॉस्टल जाने की बात बताता है.
विद्या इसके लिए मना करती है लेकिन अरमान नहीं मानता. इसके बाद अरमान अकेले में बहुत रोता है कि वह मायरा के बिना कैसे रहेगा.
वहां अभिरा भी टेंशन में है कि वह कैसे पैसे जोड़ेगी और इसी वह से वह ब्याज पर पैसे लेने का फैसला करती है.
इस मौके पर वह भगवान को याद दिलाती है कि कैसे छोटी छोटी चीजों के लिए उन्होंने हमेशा पैसों की किल्लत देखी है. वह अपनी और मुक्ति के पुराने दिनों को याद करती है.
कहानी का ड्रामा यहां खत्म नहीं हो रहा. इसके बाद मायरा को सभी लोग होस्टल जाने की बात बताते हैं और मायरा को किसी तरह मना भी लेते हैं.
अभिरा को भी काफी ज्यादा ब्याज पर पैसे मिलते हैं. मुक्ति भी स्कूल ना जाने के चक्कर में अभिरा से झूठ बोलती है और स्कूल से जुड़ी फेक न्यूज दिखाती है.
लेकिन अभिरा बीमा ध्यान दिए अपने कम में लग जाती है. अरमान भी मायरा की दोस्त के घर आ जाता है जहां वह नाइट पार्टी कर रही है.