आज का मूलांक: इन अंक वालों का खुलेगा तकदीर, होंगे ईश्वर की कृपा से मालामाल...
मूलांक 1:- आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूरी है, क्योंकि जल्दबाज़ी नुकसान का कारण बन सकती है।
मूलांक 2:- आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 3:- आज आपकी वाणी और व्यवहार आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मूलांक 4:- आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
मूलांक 5:- आज कुछ जरूरी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। हालांकि धैर्य और संयम से काम लेंगे तो अंत में सफलता जरूर मिलेगी।
मूलांक 6:- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। पूरी मेहनत के बावजूद परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं, जिससे मन थोड़ी देर उदास हो सकता है।
मूलांक 7:- आज आपको अपने काम में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। हालांकि भाग्य कुछ मामलों में आपका साथ देगा।
मूलांक 8:- आज कुछ जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। विरोधियों की योजनाएं असफल होंगी।
मूलांक 9:- आज नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और यात्रा भी फायदेमंद साबित हो सकती है।