टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" की कहानी में आगे आप देखेंगे, मनीष घट स्थापना के समय संजय के पैरों में गिर जाएगा.

अभिरा और रूही मनीष को संजय से माफी नहीं मानने देंगी. वहीं संजय भी अच्छा होने का दिखावा करेगा.
अरमान मौका मिलते ही अभिरा को मंगलसूत्र पहनाने वाला है. जिसके बाद अरमान और अभिरा परिवार के साथ मिलकर माता की पूजा करेंगे.
इस दौरान संजय सबको बता देगा कि अभिरा अक्षरा की बेटी है. ये बात जानकर रूही पूरा घर सिर पर उठा लेगी.
आगे देखेंगे कि, रूही की हालत देखकर विद्या कावेरी से लड़ना शुरू कर देगी. विद्या रोहित और रूही को अपने परिवार का हिस्सा बताएगी.
विद्या की जलीकटी बातें सुनकर कावेरी का पारा भी हाई होने वाला है.
ऐसे में कावेरी विद्या को परिवार के साथ घर छोड़ने के लिए कह देगी.
रूही विद्या के साथ जाने से मना कर देगी.
रूही दावा करेगी कि वो पोद्दार हाउस का बंटवरा करना चाहती है. ये बात सुनकर कावेरी को सदमा लगने वाला है.
NEXT
Explore