Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने आज, 8 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में दामों में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं.
कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं तो कई में घटी हैं. वहीं, कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव ही नहीं हुआ है.
आप गाड़ी में तेल भरवाने से पहले अपने शहर के दाम जरूर चेक कर लें. चलिए आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Prices) का ताजा रेट क्या है...
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
आज गोवा, हिरयाणा, हिमाचल, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी , तेलंगाना और त्रिपुरा में पेट्रोल-डीजल के रेट घट गए हैं, जबकि गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, तामिलनाडु, यूपी और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है.
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें।
और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।