Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 August 2023: अभिमन्यु बना खूनी, अभिनव को मारकर छीना अक्षरा का सुहाग, आया ये भयंकर ट्विस्ट
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 August 2023: अभिमन्यु बना खूनी, अभिनव को मारकर छीना अक्षरा का सुहाग, आया ये भयंकर ट्विस्ट
शो के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव और अभिमन्यु एक पहाड़ी पर बैठकर बियर पी रहे हैं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 August 2023: अभिमन्यु बना खूनी, अभिनव को मारकर छीना अक्षरा का सुहाग, आया ये भयंकर ट्विस्ट
जहां दिलचस्प बात ये है कि अभिमन्यु अपनी बियर चुपके से नीचे फेकता जा रहा है और अभिनव को पिलाकर नशे में धुत्त कर दिया है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 August 2023: अभिमन्यु बना खूनी, अभिनव को मारकर छीना अक्षरा का सुहाग, आया ये भयंकर ट्विस्ट
अभिनव अभिमन्यु से अपने दिल की बात करते हैं और बताते हैं कि वो कितने लकी हैं। उनके पास खुद का परिवार है।
अभिमन्यु की भी तारीफ करते हैं और उसे एक अच्छा इंसान बताते हैं। यहां अभिनव अक्षरा और अभीर के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं।
तभी अभिनव का बैलेंस बिगड़ता है और वो लड़खड़ा कर पहाड़ी से गिरने वाले हो जाते हैं। तभी अभिमन्यु उनका हाथ थामता है लेकिन वो अभिनव को बचा नहीं पाता और अभिनव पहाड़ी से गिर जाते हैं।
इधर अभिनव का पूरा परिवार और अक्षरा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभिनव और अभिमन्यु का फोन भी नहीं लग रहा और अभिनव के आने में देरी के कारण सभी घबरा जाते हैं।
सब अभिनव को ढूंढने निकल पड़ते हैं। मुस्कान को बार-बार याद आ रहा है कि उसने अभिमन्यु को बियर लेकर अभिनव को ले जाते देखा है। लेकिन वो चुप है और अभिनव को ढूंढने अक्षरा, कायरव और आरोही के साथ गई है।
इधर बड़े पापा, सुरेखा और स्वर्णा भी अभिनव को ढूंढ रहे हैं। तभी बड़े पापा गाड़ी अचानक रोकते हैं।
बड़े पापा ने अभिमन्यु को अभिनव को धक्का देते देख लिया है और वो बहुत सदमे में हैं।अक्षरा भी अभिनव के पास पहुंच जाती है। सब अभिनव को तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाते हैं।