आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अभिरा की जिंदगी में अभी भी ड्रामे खत्म नहीं हुए हैं. कई परेशानियां अभिरा की जिंदगी में है.
टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि वाणी यानी मुक्ति अभिरा को मां मान चुकी है और अब अभिरा जैसे तैसे मुक्ति का एडमिशन उसके ड्रीम स्कूल में करवाना चाहती है.
कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. अभिरा मुक्ति को पढ़ाई के लिए बाहर भेजना चाहती है और इसी वजह से मुक्ति उदास नजर आएगी.
अभिरा जिस चॉल में रहती है, उसे खाली करवाने के लिए अरमान आगे आएगा. अरमान उस महिला से बात करने आएगा, जो चॉल वालों की लीडर बनी हुई है.
अब इस बात में कोई शक नहीं है कि अरमान से मिलकर अभिरा की जिंदगी में तूफान आने वाला है.
अरमान अभिरा का घर खाली करवाने आएगा. इस वजह से अभिरा और अरमान में एक बार फिर टकराव देखने के लिए मिलेगा.
अरमान का सामना मुक्ति से भी हो सकता है. अभिरा से मिलने के बाद उसे मुक्ति का सच पता चल जाएगा कि वह ही वाणी है.