'बिग बॉस ओटीटी 3' से चर्चा में आईं 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों में घिरी हैं।
दरअसल उनकी शादीशुदा लाइफ में ऐसा तूफान आया है। जिसका ड्रामा इस वक्त पूरी दुनिया देख रहे है। दोनों ने एक-दूसरे पर खुलकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं।
जहां उनके हसबैंड युगम गेरा ने चंद्रिका के अफेयर की बातें सोशल मीडिया पर उछाली है वहीं चंद्रिका ने भी पति के खिलाफ वीडियो शेयर कर कई सबूत दिखाए।
अब चंद्रिका के हसंबैंड का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युगम चंद्रिका को धमकी देते दिख रहे हैं।
युगम में गुस्से में धमकी देते हुए कहते हैं, 'तू चाहे जिसके साथ घूम, जिसे मर्जी हो उसे अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम...मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता लेकिन कल को कोई इस दुकान पर दिख गया न तो टांगें तोड़ दूंगा।'
लेटेस्ट वीडियो में 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित के हसबैंड दुकान के एक्सेस की बात करते दिख रहे हैं।
उन्होंने वीडियो शेयर कर चंद्रिका को ये धमकी दी है कि वो इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएंगी।
कुछ लोगों ने कॉमेंट कर इन ड्रामे को पब्लिसिटी स्टंट भी कहा है। एक ने कहा है, 'सब स्क्रिप्टेड है, लोग भूल गए हैं इनको इसलिए ये सब चल रहा।
एक ने कहा है, 'द 50' में जाने के लिए ये सब ड्रामा चल रहा। एक ने कहा- भाई अगर ये सब टीआरपी के लिए कर रहे हैं तो आगे इनके बच्चों पर बहुत गंदा असर पड़ने वाला है।