आज 4 सितंबर 2023 के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु बार बार अक्षरा को देखता है लेकिन अपने मन को समझाता है कि ये सब गलत है, जिसके बाद स्कूल का कॉम्पिटिशन शुरू होता है और अभिमन्यु और अभीर दोनों ही डरे हुए हैं।
हालांकि मंजरी और अक्षरा दोनों का हौसला बढ़ाते हैं, गाना गाने के लिए अभिमन्यु और अभीर को बुलाते हैं लेकिन तभी लाइट चली जाती है। अब अभीर दुखी होता है क्योंकि उसे अपनी बेस्ट स्टूडेंट की पोजीशन नहीं खोनी है।
जिसके बाद अक्षरा के जुगाड़ से लाइट का भी जुगाड़ हो जाता है, जिसके बाद शुरू होती है अभिमन्यु और अभीर की परफार्मेंस।
दोनों ऐ जिंदगी गले लगा ले…गाना सुर में गाते हैं, और सभी लोग दोनों के लिए तालियां बजाते हैं। इसके अलावा दोनों डांस भी करते हैं।
अभिमन्यु और अभीर को ही विनर के तौर पर चुना जाता है और सभी लोग बहुत खुश हैं। अभिमन्यु अपना अवॉर्ड अक्षरा और मंजरी को डेलीकेट करता है।
इस बीच एक कार से अक्षरा का एक्सीडेंट होने वाला होता है, लेकिन अभिमन्यु उसे बचा लेता है लेकिन उस पर गुस्सा करता है और 6 साल पुरानी बात को लेकर ताना मारता है।
अक्षरा कहती है कि 6 साले नील की मौत हादसा थी, लेकिन मुझे लगा कि तुम अपनी गलती से सीख चुके हो लेकिन मैं गलत थी। अगले दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।
सभी लोग तैयारी करते हैं। अभीर भगवान कृष्ण बना है और रूही राधा। वहीं कुछ महिलाएं अक्षरा को विधवा होने का ताना मारती हैं और अभिमन्यु उन महिलाओं को सुनाता है।